सारण :पत्नी ने करायी पति पर प्रताड़ना का केस, पति को हुआ जेल
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण डीह गांव में पत्नी के साथ मारपीट व प्रताड़ित करने के मामले में पति सहित ससुराल के छः के खिलाफ पत्नी ने अमनौर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है . अमनौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़ा गया आरोपी स्व0 द्वारिका महतो का पुत्र धर्मेन्द्र महतो बताया गया है. मालूम हो कि अमनौर दो दिन पूर्व अमनौर हरनारायण डीह निवासी धर्मेन्द्र महतो की पत्नी दीपमाला देवी अमनौर थाने पहुंच अपने पति , सास , देवर , भैसूर व गोतिनी समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट एवं प्रताड़ित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया मामले की जांच कर अगली कार्रवाई की जायगी. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने इसर मामले में एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.




Recent Comments