छपरा में पासपोर्ट कार्यालय का हुआ लोकार्पण
छपरा
शनिवार को स्थानीय प्रधान डाकघर कार्यालय परिसर में प्रमंडलीय पासपोर्ट कार्यालय का लोकार्पण हुआ । सारण के सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी,स्थानीय विधायक डॉ सीएन गुप्ता,पोस्ट मास्टर जेनरल उत्तरी क्षेत्र अशोक कुमार व क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी प्रवीण मोहन सहाय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पासपोर्ट सेवा केन्द्र का लोकार्पण किया।

इस मौके पर श्री रुड्डी ने कहा सारण प्रमंडल की समस्त जनता को पासपोर्ट सेवा केन्द्र का तोहफा मिला है। इस केन्द्र की स्थापना के लिए श्री रुडी ने केन्द्रीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज से लेकर आला अधिकारियों तक से सम्पर्क किया था और यह बताया था कि बिहार प्रदेश में नये बनने वाले पासपोर्ट में 70 प्रतिशत आवेदन सारण प्रमंडल के लोगों का ही होता है। इसलिए इस प्रमंडल में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोलना महत्वपूर्ण होगा।

मालूम हो कि सारण प्रमंडल के अन्तर्गत सारण,सिवान व गोपालगंज जिले आते है। जिसमें सिवान पोस्ट ऑफिस में लगभग दो वर्ष पूर्व ही पासपोर्ट सेवा केंद्र की स्थापना हो गई थी।


छपरा में पासपोर्ट कार्यालय खुलने से सारण प्रमंडल की लगभग 80 लाख की आबादी को लाभ होगा।

सारण के युवा जो पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए 100 से 125 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पटना जाते थे लेकिन अब नही जाना पड़ेगा।