रवि हास्पीटल में चिकित्सक व ससुरालीजन ने रचा हत्या का खेल, हुई मौत , दो के खिलाफ पहुची तहरीर !
अदीब सैफी
आगरा 29 मार्च ।  एटा(सुमन्त यादव) कहते हें कि चिकित्सक ,ईश्वर का रूप होता है । वहीं दूसरी मान्यता हे कि  पति परमेश्वर होता है।इन दोनों ही मान्यताओं को आगरा के रवि हास्पीटल में उस वक्त तार तार होते देखा जब एटा की बेटी को इन दोनों मान्यताओं वाले लोगों ने आपसी सांठगांठ के चलते मौत के घाट उतार दिया।यही नहीं दोनों ही षडयन्त्रकारियों की साजिश । घण्टों पहले मौत की गोद में सो चुकी सीमा चौहान के परिजनों को सीमा उस वक्त दी गई जब मामला एक तरफ कुआ दूसरी तरफ खाई में हो चुका था । भोले भाले परिजन सासों की आस में जब गाजियाबाद के जे पी हास्पीटल पहुचे तो समूचा मामले सामने आने में देर न लगी ।मृतक के  परिजनो ने रवि हास्पीटल के सर्वेसर्वा रवि पचौरी व मृतका के पति भानू प्रताप सिंह के विरूद्ध थाना हरिपर्वत में दे दिया है ।
                 प्राप्त जानकारी के मुताबिक एटा के शिवपुरी(कचहरी रोड) निवासी सुनील सोंलकी ने अपनी छोटी बहन सीमा चौहान की शादी आगरा आर टी ओ विभाग में कार्यरत लिपिक भानू प्रताप पुत्र दिलीप सिंह चौहान निवासी कृष्णानगर , दयालबाग के साथ अब से कुछ बर्षों पूर्व की थी । आर टी ओ ऑफिस में कार्यरत भानूप्रताप कार्यालय में कार्य करते करते आगरा के बाहुबलियों के सम्पर्क में आ जाने से खुद भी बाहुबली की श्रेणी में खुद को मानने लगा था। घर में भी क्लेस करना भानू के लिये आम बात थी । सयुक्तं परिजनों के बीच पली बडी सीमा चौहान बचपन से ही भोली भाली रही , पति के घर पहुचने के बाद भी उसने सदैव साम॔जस्य बनाये रखा दोनों परिवार के बीच । पति की गलतीयों को कभी अपने परिवार में पहुचने नहीं दिया जो भी यथा व्यथा रही वह अपनी बडी भाभीयों से ही आदान प्रदान की । एक बेटी की मां सीमा के सिर से जब पानी ऊपर पहुच गया तब जाकर परिजनों को पति भानू की करतूतों का पता चला । बेटे की चाहत में सदैव दबाब बनाने वाले पति भानू ने सीमा पर दबाब बनाया कि रवि हास्पीटल चलकर के एक माईनर ओपरेशन करा ले जिससे उसे पुत्र प्राप्ति में आसानी रहेगी । पति को परमेश्वर मानने वाली सीमा पति के वहकावे में आ गई तथा रवि हास्पीटल में चन्द मिनटों के ऑपरेशन के लिये 27 मार्च की सुबह में बैड पर लेट गई । वेहोशी की दवा का सेवन कराये वक्त सीमा को ओवरडोज दे दी गई जिससे उसकी तत्काल मृत्यु हो गई । एटा में मिली सूचना कि सीमा रवि हास्पीटल में उपचार के लिये है तो परिजन व शुभचिन्तक सीमा की राजी खुशी के लिये रवि हास्पीटल लपक लिये । घण्टों इन्तजार के बाद भी सीमा के परिजनों से सीमा को मिलने नहीं दिया गया । उन्हे यही बताया जाता रहा कि सीमा की हालत में सुधार है । रात का अन्धेरा जब बड गया तो चिकित्सा में लगे रवि पचौरी ने यह बताया कि सीमा की हालत ज्यादा खराब हो रही है आपको दिल्ली ले जाना होगा । दिल्ली व हालत खराब होने की सूचना पर हाथ पैर फूल चूके परिजन सीमा के शरीर को यथा स्थिती में देहली को लेकर चल दिये । चूंकि दिल्ली का सफर दूर था और समय काफी हो रहा था तो परिजनों ने सीमा को गाजियाबाद के जे पी हास्पीटल में दिखाना उचित समझा । हास्पीटल में पहुचे परिजनों के होश उस वक्त उड गये जब उन्हें ज्ञात हुआ कि सीमा की मौत तो सात से आठ घण्टों पहले ही हो चुकी है । मौत की खबर से समूचे परिवार में ,शुभचिन्तकों में शोक की लहर डूब गई  । 
         सीमा की सूचना पाकर वापस आगरा पहुचे परिवार ने जब पति व रवि हास्पीटल के सर्वेसर्वा से समूचे घटनाक्रम की जानकारी ली तो दोनो ही कन्नी काटते से नजर आने लगे । परिजनों से स्थिती को भांपते हुये मामले की सूचना थाना हरिपर्वत को दी तथा षडयन्त्र के तहत दो लोगों पर मामले की तहरीर दे डाली । 
          वकौल मृतका सीमा चौहान के भाई सुनील सोलंकी द्वारा संज्ञान यह भी मिला कि रवि हास्पीटल के मालिक रवि पचौरी ने उनके परिजनों को देख लेने की धमकी भी दे डाली । धमकी देने के पीछे रवि पचौरी की पहुच सत्ता पक्ष के किसी मंत्री से होनी प्रकाश में आई है । साथ ही यह भी संज्ञान में आया है कि सरकारें प्रदेश में किसी की भी रही हों , रवि हास्पीटल की अपनी मनमानी सदा आगरा में रही है । फिल्हाल पीडितों की तहरीर पर मामला पुलिस ने ले लिया है ।
               आपको अवगत करा दें कि एटा जनपद के सुनील सोलंकी(9412282989) अपने छात्र जीवन व सोम्य व्यवहार के चलते एक अच्छी छवि वाले युवा समाज सेवी हें जिनकी व्यवहार के चलते  धमक न केवल एटा मेथ अपितु आस पास के मण्डलों तक है । सुनील सोंलकी की बहन सीमा चौहान की मौत की खबर से उनके आवास पर शुभचिन्तकों का तांता लगा हुआ है । वहीं सुनील सोलंकी व उनके भाई भतीजे पूरी तरह टूट चुके हें ।