पतरघट(सहरसा) से दैनिक खोज खबर के लिये ब्रजेश कुमार यादव की रिपोर्ट-
पतरघट:गोलमा पश्चिमी पंचायत स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा गोलमा में बुधवार को कैश की कमी व भीड़ को लेकर बैंक के खाताधारी काफी परेशान हल्ला करते दिखे।सखौड़ी के खतादारी हरिदत्त यादव ने कहा खाता खोलने के लिए 500 रूपये जमा करने के लिए दिया था जो अभी तक अपडेट नहीं किया कहने पर कहते हैं आप जिनको दिए हैं उनसे मिलिए।वहीं घोघनपट्टी के अर्जून यादव का कहना है कि कल मेरी बेटी की शादी है सबेरे से लाइन में खड़ा हूँ पर मेरा निकासी अभी तक नहीं हुआ है बगल वाले को कैश दे देते हैं ।एक और खताधारी ने शिकायत की बैंक कर्मी किसी भी बात को संतोष जनक जबाब नहीं देते हैं उन्होंने कहा कि मेरे एटीएम का वैधता समाप्त हो चुका था जिसे रिपेलेश करा के दुसरा एटीएम लिया लेकिन वह काम ही नहीं कर रहा है धुप में चार रोज से लोट रहे फिर भी मेरा काम नहीं हो पाया।एक खतादारी ने भीड़ व कैश की किल्लत के बारे में बताया की मनरेगा योजना के मजदूर लेकर सबेरे ठीकेदार पहुँच जाते हैं जिस कारण कैश की किल्लत व बैंक में भीड़ बढ़ जाती है ।




Recent Comments