बेतिया – बगहा:– बदलती परिवेश में युवाओ के लिए क्रिकेट खेल है जरूरी

न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार :–
चौतरवा थाना छेत्र के स्थानीय चौक स्थित शरणार्थी कॉलोनी कमनप्लांट परिसर मे एक दिवसीय क्रिकेट टुर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया लगुनाहा- चौतरवा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य संजय पाल सहित पंचायत के वार्ड सदस्य तपन हालदार ने फीटा काटकर एक दिवसीय टूर्नामेंट का किया । उन्होने कहा कि आधुनिक युग व बदलती परिवेश मे युवाओ के लिए खेल जरुरी है। एक दिवसीय क्रिकेट टुर्नामेंट मैच मकरी व परसौनी टीम के बीच खेला गया।वही मकरी की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने की निर्णय ली। मकरी की टीम 95 रन का लक्ष्य परसौनी को दिया 51 रन बना कर परसौनी सिमट गई 44 रन से मकरी की टीम जीत हॉसिल की मैन ऑफ दी मैच धीरज कुमार बने जो 45 रन बनाए और 4 विकेट लिए आयोजनकर्ता सागर कुमार, अमित हलदार, ने सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि और भी अच्छे से खेलने की सलाह दी मौके पर मौजूद कुटी कुमार, गोलू कुमार आदि सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे ।