सारण :अमनौर एचआर काॅलेज में बीए व बीएससी पार्ट – 1की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण
होतीलाल रामनाथ महाविद्यालय, अमनौर में गुरुवार को बीए और बीएससी पार्ट -1 की परीक्षा शुरू हुई. कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए कॉलेज प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कर रहे हैं. पहले दिन के परीक्षा में पहले पारी में 202 परीक्षार्थियों में 174 ने भाग लिया वहीं दूसरी पारी में 300 परीक्षार्थियों में 256 ने भाग लिया. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी डा0 राजेश नायर ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त चल रही है. काॅलेज प्रशासन व स्थानीय प्रशासन कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित करने के लिए संवेदनशील है. परीक्षा सेंटर पर मढौरा एसडीओ संजय कुमार राय पहुंच परीक्षा का जायजा लिया. उक्त मौके पर प्राचार्य डा0 एसके गुप्ता , प्रधान सहायक बृज किशोर सिंह व चन्देश्वर सिंह आदि मौजूद थे.




Recent Comments