सारण शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार
#पूर्व में भी जा चुका है जेल
—–
देवेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
रसूलपुर –
स्थानीय रसूलपुर चट्टी स्थित मछलीहट्टा के समीप बीती रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर स्थानीय थाना पूलिस ने 180 एम एल की 29 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार युवक रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी मठीया गाँव निवासी सवलिया भारती का पुत्र प्रमेश भारती बताया जाता है ।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।गिरफ्तार धंधेबाज दिव्यांग है जो शराब बन्दी के बावजूद शराब बेचने के आरोप मे पूर्व में भी जेल जा चुका है ।




Recent Comments