*सीवान में भाजपा नेता के पुत्र ने अपने पत्नी को गोली मारी, हालात गंभीर*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
☀सीवान: सीवान में लगातार चौथी बार जिला पार्षद चुने गए कद्दावर भाजपा नेता व सीवान सांसद ओमप्रकाश यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले नेता
प्रदुम्न रॉय के बेटे आशीष कुमार राय ने सोमवार की शाम पारिवारिक विवाद के दौरान अपना आपा खो दिया और अपनी पत्नी प्रतिमा देवी को गोली मार दी।
जिससे उसकी पत्नी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी।गोली की आवाज सुनने के बाद परिजनों ने गम्भीर हालात में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा।सूचना पर अस्प्ताल पहुँच कर नगर थाना की पुलिस ने घायल का फर्द बयान लिया।जिसमें उसने अपने पति पर हत्या की नीयत से गोली मार कर घायल करने का आरोप लगाया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।





Recent Comments