​*कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के महागठबंधन  के प्रत्याशी की जीत पर जिला युवा जदयू उपाध्यक्ष ने दी बधाई*
👈कुंजबिहारी शास्त्री”दैनिक खोज खबर”चौसा,मधेपुरा👉 
मधेपुरा जिला के युवा जदयू उपाध्यक्ष अब्दुल साले सिद्दीकी ने कोसी  स्नातक चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी की विजय को लेकर कोसी क्षेत्र में पड़ने वाले सभी मतदाता बुद्धिजीवी शिक्षाविदों को ढेर सारी बधाई देते हुए कहा कि यह महा गठबंधन की मजबूती का एक मजबूत पहलू है ।
इससे महागठबंधन की शक्ति प्रदर्शन हुए हैं और जिस का श्रेय  बुद्धिजीवी शिक्षाविद मतदाता को जाता है।
ढेर सारी बधाई देते हुए कहा कि मधेपुरा जिला में युवा जदयू संगठन की ओर से अधिक से अधिक युवा साथी को   सदस्यता लेने की पहल पर कार्य कर रहे हैं।आने वाले समय में दो लाख  से अधिक युवाओं को जदयू में शामिल करने का मुहिम चलाया जाएगा।