सारण :भाजपा ने डॉ.श्यामा प्र.मुखर्जी के पुण्यतिथि को दिघवारा मे बलिदान दिवस के रुप मे मनाया
——-
दिघवारा (सारण)
भाजपा नगर मंडल दिघवारा द्वारा शुक्रवार को जनसंघ के स्थापक एंव भाजपा के प्रेरणा श्रोत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पूण्यतिथि को बलिदान दिवस के रुप में स्थानीय सेंट्रल पब्लिक स्कूल पुकार कम्पेलक्स दिघवारा के परिसर में मनाया गया।श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीपप्रज्वलन के बाद एक बैठक की गई।जिसमें सोनपुर विधानसभा के विस्तारक रामनरेश गुप्ता एंव नगर अध्यक्ष शिव कुमार गाई ने डॉ मुखर्जी र्को कश्मीर समस्या के लिए अपना सर्वत्र बलिदान करने वाला महापुरुष बताया तथा कार्यकताओं को भी डॉ मुखर्जी के विचारों को जीवन में आत्मसात कर राष्ट सेवा करने की बात कहीं।इस मौकै पर पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष मोहन शंकर प्रसाद,महामंत्री रौशन कुमार मिश्र,अतुल मिश्र, रुपाली सिंह,मनोज गुप्ता, चन्द्र नरायण मेहता,विरेंद्र प्रसाद और अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।





Recent Comments