बिहार के अररिया लोकसभा के साथ जहानाबाद और भभुआ विधान सभा के भी उपचुनाव 11 मार्च और मतगणना 14 मार्च को होगी
दैनिक खोज खबर सेंट्रल डेस्क

बिहार एवं उत्तर प्रदेश के संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों से लोकसभा में और बिहार की राज्य विधानसभा में आकस्मिक रिक्तियां भरने के लिए उप-चुनाव का कार्यक्रम चुनाव आयोग ने घोषित कर दिया ।
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में बिहार से एकमात्र 9 -अररिया लोकसभा सीट और उत्तर प्रदेश से दो लोकसभा सीटों मे एक 51-फूलपुर तो दूसरा 64-गोरखपुर की सीटें है
बिहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की राज्य विधान सभा में दो रिक्तिया है । बिहार के 205 – भभुआ और 216 – जहानाबाद की विधानसभा की सीटें है ।
स्थानीय त्योहारों, निर्वाचक सूचियों के प्रकाशन, मौसम की स्थिति जैसे विभिन्न कारणों पर विचार करने के बाद आयोग ने निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार इन रिक्तियों को भरने के लिए उप-चुनाव कराने का निर्णय लिया हैः-
चुनाव
कार्यक्रम
गजट अधिसूचना जारी होने की तिथि
13.02.2018 (मंगलवार)
नामांकन की अंतिम तिथि
20.02.2018 (मंगलवार)
नामांकन पत्रों की जांच की तिथि
21.02.2018 (बुधवार)
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि
23.02.2018 (शुक्रवार)
मतदान की तिथि
11.03.2018 (रविवार)
मतगणना की तिथि
14.03.2018 (बुधवार)
तिथि जिसके पहले चुनाव संपन्न होगा
16.03.2018 (शुक्रवार)




Recent Comments