सवा लाख की अवैध देशी शराब जब्त
राकेश फौजदार
भरतपुर 9 अप्रैल। राजस्थान में भरतपुर की डीग थाना पुलिस ने प्रशिक्षु आई0पी0एस0 सुधीर चोधरी के निर्देशन में एक मकान पर छापा मार कर 70 पेटी अवैध देशी शराव जप्त कर मकान माकिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि गांव अऊ में रघुवीर के मकान में भारी मात्रा में अवैध शराव रखी होने की सूचना के बाद रघुवीर ठाकुर निवासी अऊ को गिरफ्तार कर लिया गया।प्रत्येक पेटी में 48-48 पव्वा भरे हुये थे। इस प्रकार कुल 3360 पव्वा अवैध देशी शराब जिसकी कीमत करीब 1.25 लाख रूपये आंकी गई है।




Recent Comments