महिला मतदाता ने मतदान कर्मियों पर मारपीट करने का लगाया आरोप
राकेश फौजदार
भरतपुर 9 अप्रैल। राजस्थान धौलपुर। धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए मतदान के दौरान एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन चालू नहीं हो सकने से मतदाताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्होंने मतदान केंद्रों पर हंगामा किया।प्रशासन ने करीब एक घंटे बाद ईवीएम मशीनों को दुरुस्त किया और मतदान प्रक्रिया शुरू कराई। वीवीपैट मशीनों के प्रयोग को लेकर भी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।वीवीपैट मशीनों के चलते ईवीएम मशीनें चालू नहीं हो सकी। जिसके बाद मतदाताओं ने नारेबाजी कर गुस्सा जाहिर किया। पोलिंग बूथ पर रिटर्निंग अधिकारी के पहुंचने पर आक्रोशित मतदाताओं ने उनको भी खरी खोटी सुना दी। मतदाताओं ने बताया कि पोलिंग बूथ पर सुबह से अब तक आठ बार मशीन खराब हो चुकी है और इस भीषण गरमी में उन्हें लाइन में घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है। एक महिला मतदाता ने मतदान कर्मियों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया।




Recent Comments