पूर्वी चम्पारण:मझरिया गांव में रास्ता को लेकर दो पक्षों में मारपीट
[अतुल कश्यप दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी पूर्वी चम्पारण] गैर मजरूआ जमीन में सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में गुरुवार को सात लोग घायल हो गए। इस सिलिसले में मलाही पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष सूरज गुप्ता ने बताया कि मझरिया गांव में रास्ता को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। 
घटना में एक पक्ष से जलेश्वर यादव, उनकी पत्नी तेतरी देवी, मोहन यादव, बिरेंद्र यादव व दूसरे पक्ष के विनय यादव उनके पिता ब्रजकिशोर यादव जख्मी हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। दोनों पक्षों के 24 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी के पकड़े जाने की सूचना नहीं है।