सरकार ने मुझे काम के लिये बनाया है मंत्री आराम के लिये नहीं। अशरफ

जुल्फीकार अली खिलची
बाड़मेर 17 मार्च। राज्यमंत्री अशरफ अली खिलजी ने गुरूवार की रोज जैसलमेर जिले के रिवडी, मण्डाई, सबल खा की ढाणी, राउडी चक, नेगरडा, भवरीसर सहित कई क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याओं को सुननेके बाद अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं का समाधान किया। अली ने ग्रामीणों से कहा कि अगर समय रहते समाधान न हो तो आप सीधे मुझे सम्पर्क कर बताये। उन्होने ग्रामीणों से कहा कि मुझे जो सुबे के मुखिया ने काम दिया है मैं उसी के लिए काम कर रहा हूं। मुख्यमंत्री की पहली प्राथमिकता आम जन का काम हो। रहीम की ढाणी में पिछले एक साल से पानी नही आ रहा है, इस पर अधिशाषी अभियंता से वार्ता कर इसकी स्कीम बनाकर जयपुर भेजने के निर्देश दिये। स्वामी का गांव के निवासियों ने बताया कि खेती के लिए बिजली की समस्याएं बताई, अगर समय पर बिजली की आपूर्ति हो जाये तो खेती का कार्य आराम से किया जा सके। इस पर अशरफ अली ने डिस्काम अधिकारियों से वार्ता कर किसानो के लिए विशेषतोर से विद्युत आपूर्ति पुरी देने के निर्देश दिये। सबल खा की ढाणी, राउडी चक, नेगरडा, भवरीसर के अधिकांश ग्रामीणों ने गर्मी को देखते हुए पानी की समस्या से निजात दिलाने की बात की। इस पर अशरफ अली ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर कडे शब्दो में निर्देश देते हुए कहा कि मुझे सरकार ने काम के लिए भेजा है मुझे काम से मतलम है, काम नही होने के बहाने से बिल्कुल नही। उन्होने फटकार लगाते हुए कहा कि गर्मी से पहले जहां जहां जैसी जैसी आवश्यकता है,वैसे पानी आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू की जाये। अगर कई पर भी स्कीम की आवश्यकता है तो बनाकर तुरन्त जयपुर भेजे और मुझे सुचित करावे, ताकि मैं इन स्कीमो को तुरन्त पारित करवाकर काम प्रारम्भ कराउ जिससे आम जन को राहत मिले।




Recent Comments