गोपालगंज :सुपौली में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे गये कम्बल
#न्यूज़ इनपुट -अमन कुमार

सिधवलिया ( गोपालगंज )
स्थानीय प्रखंड के सुपौली में उत्क्रमिक मध्य विद्यालय के प्रांगण में आज रेडक्रॉस सोसाइटी और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया लाइफ इंश्योरेंश की ओर से 360 कम्बल का वितरण किया गया। कम्बल का वितरण रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र ठाकुर के हाथों किया गया। यह कम्बल बाढ़ से प्रभावित लोगों को दिया गया।डॉ. ठाकुर ने कम्बल का वितरण करते हुए उपस्थित लोगों से कहा कि यह कम्बल एक छोटी भेंट है। रेड क्रॉस अपने सामाजिक जिम्मेवारी को समझते हुए आपके दुख दर्द को कम करने के लिए कम्बल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कम्बल वितरण का आज दूसरा चरण है। पहले चरण में 340 कम्बल का वितरण किया गया है। हम लोगों का प्रयास है कि कम्बल बाढ़ से पीड़ित व्यक्ति को ही मिले। इसके लिए पहले से गांव के स्तर पर चयन कर एक सूची बनाई गई है। जिसके आधार पर कम्बल का वितरण किया गया है। इस अवसर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जी एम् झा ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित इन परिवारों में कम्बल सौंप कर खुशी हो रही है। इससे पहले जो भी राहत दी गई है वह मुख्य सड़क ने किनारे वाले गांवों में ही दिया गया। हम सभी ने सुदूर गांव में अगर जरुरतमंद लोगों को दिया गया है। इन्हें अभी और कई तरह के राहत की जरूरत है। इस कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र ठाकुर, डॉ. जीएम झा, शैलेश दूबे, उपेंद्र तिवारी सूर्यकांत मिश्र, अखिलेश सिंह, रमन श्रीवास्तव, स्थानीय मुखिया कौशल्या देवी, सरपंच रौजन नशा, प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा, मोख्तार मियां, विनेश्वरी सिंह, मुस्तफा मियां आदि मौजूद थे।




Recent Comments