​कटिहार:लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत जीविका के दीदियों ने लोगों को किया जागरूक
👈दैनिक खोज खबर* के लिए फलका, कटिहार से रूपेश कुमार👉
फलका प्रखंड में जीविका के दीदी ने लोहिया स्वच्छता अभियान के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली। इस अभियान में घर-घर शौचालय, दहेज पर रोक, शराबबंदी पूर्णरूपेण रूप से बंद हो का नारा लगा कर लोगों को जागरुक किया।
उन्होंने नारा लगाया कि मन का मंदिर देवालय तथा तन का मंदिर शौचालय है। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि जिस प्रकार आपलोग मन की शांति के लिए देवालय (मंदिर) जाते हैं, ठीक उसी प्रकार तन को स्वस्थ रखने के लिए शौचालय अवश्य बनवाएं।
जागरूकता रैली गोविंदपुर गांव से होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची। इस दौरान जीविका के बीपीएम कृष्ण कुमार, जीविका के दीदी ज्योति कुमारी, भावना देवी, खुशबू कुमारी,  पूजा देवी, प्रीति कुमारी, अमृता देवी, प्रिया भारती सहित कई ग्रामीण प्रभात फेरी में शामिल है।