समाज कंटको के खिलाफ धर पकड़, 17 जनों के खिलाफ कार्यवाही 
दिलीप मेहता
भीलवाड़ा 21 अप्रैल। जिला पुलिस के द्धारा चलाये जा रहे अभियान के तहत आज  समाज कंटको के खिलाफ पुलिस ने एएसपी गोपालस्वरूप मेवाडा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के लवाजमें के साथ भीलवाडा शहर के कोतवाली व भीमगंज थाना क्षेत्र में धर पकड करते हुये 17 जनो के खिलाफ कार्यवाही की है । पुलिस के अनुसार एएसपी के साथ डीएसपी शहर व सदर  राजेन्द्र त्यागी तथा परवतसिंह सहित प्रोबेशनर आरपीएस अतुलसाहू,, दिनेशकुमार व रोशन पटेल के साथ कोतवाली, पुर,भीमगंज, सदर, प्रतापनगर, महिलाथाना,सुभाषनगर सहित हमीरगढ़ व मंगरोप के थानाप्रभारियों ने भवानीनगर में कार्यवाही करते हुये आसीफ पुत्र पीरू मोहम्मद के कब्जे से 6.200 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया । तथा शेरसिंह, आजम मोहम्मद , साहिलपाल सिंह व जब्बार मोहम्मद को शस्त्र अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया तथा निरोधात्मक कार्यवाही करते हुये 12 जनो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया । एएसपी मेवाडा ने बताया कि समाज कंटको के खिलाफ अभियान जारी रहेगा ।