शांति समिति की बैठक
#परवेज अख्तर/सिवान,
पचरुखी (सिवान): प्रखंड क्षेत्र के बैशाखी में एक सप्ताह पहले 14 जून की शाम फेसबुक पर पोस्ट शेयर को लेकर हुई मारपीट में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दोनों पक्षों से दर्जनों घायल हुए थे तथा दर्जनों लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जिसको लेकर गुरुवार को गांव में दोनों पक्षों से आपसी सौहार्द कायम रखने को लेकर ग्रामीणों ने बैठक की।
इस दौरान एक-दूसरे पर शक की सूई दूर करने एवं कमेंट से बचने का सुझाव दिया गया। घटनाक्रम में यह बात सामने आई है कि यह घटना अज्ञानता, बात को समझने में भूल स्वीकार किए हैं।




Recent Comments