राजद ने बिदुपुर मेंं निकाला आक्रोश मार्च

बिदूपुर(वैशाली) : बिदुपुर बाज़ार में गुजरात मेंं बिहारियों पर हो रहे अत्याचार, जुल्म के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। साथ ही साथ बाजार के ग़ांधी चौक पर नुक्कड़ सभा व प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर यादव व उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने संयुक्त रूप से एवम संचालन युवा राजद के छोटु यादव ने किया।

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि बिहारी लोग अपने मेहनत व हुनर से प्रदेश कमाने जाते है। लेकिन वहां वो सुरक्षित नही है बिहार से लेकर गुजरात तक बीजेपी की सरकार है। वही उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ले। क्योंकि गुजरात सरकार रिमोट कंट्रोल की सरकार है वहाँ मुख्यमंत्री विजय रूपानी सिर्फ मुखोटा है असल में कंट्रोल प्रधानमंत्री श्री मोदी व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कर रहे है और अभी तक इतनी बड़ी घटना होने के वाबजूद प्रधानमंत्री चुपी नही तोड़ी है। उन्होंने कहाँ की अगर अल्पेश ठाकोर हमले के लिए जिम्मेवार है तो उसको अभी तक क्यों नही गिरफ्तारी की गई इस दौरान उन्होंने कहा कि हमला रोकने के बजाय बीजेपी कांग्रेस पर आरोप लगा रही है। इससे पहले राजद कार्यकताओ ने गुजरात सरकार, बिहार सरकार व भारत सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाये। इस कार्यक्रम में लगनदेव सिंह,सुकेश यादव कुंदन सिंह मो आज़ाद मोसूरी,अनीश कुमार,मुन्ना सिंह,मलखान सिंह,रविश कुमार चंदन यादव,अभिषेक यादव,नितेश यादव,दीपक यादव आदि काफी संख्याओ में राजद कार्यकर्ता शामिल थे।