*सीवान में दूसरे दिन भी सरकार के खिलाफ संविदा सेवाकर्मी ने दिया धरना*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
👉संविदा सेवाकर्मीयो का सांकेतिक हङताल समाप्त,
👉अगले आंदोलन के लिए बन रही है रणनीति
🔸सीवान: बिहार राज्य अनुबंध- मानदेय नियोजित सेवाकर्मी सयुंक्त मोर्चा के आह्वान पर सीवान जिले के सभी किसान सलाहकार, आई सी डी एस के संविदा सेवाकर्मी, साक्षरता प्रेरक व समन्वयको के द्वारा बिहार सरकार के खिलाफ शुरू किया गया शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. संविदा सेवाकर्मीयो ने शुक्रवार को भी अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में समाहरणालय गेट पर एक धरना का आयोजन किया. धरना को संबोधित करते हुए
बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने कहा कि सरकार हम संविदा सेवाकर्मीयो के साथ सौतेला व्यवहार कर रहीं है. हम से बराबर काम लिया जाता है, लेकिन हमें मिलने वाला मानदेय नियमित कर्मचारियों से काफी कम है. उन्होंने कहा कि सरकार हमको आर्थिक व मानसिक रूप से प्रतारित कर रहीं है.
श्री सिंह ने कहा कि जब तक बिहार के किसान सलाहकार को बीएमडब्ल्यू के रूप में सरकार नियमित नहीं कर देती, तब तक हमारा चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा.
वहीं धरना को संबोधित करते हुए आई सी डी एस कर्मचारी संघ के जिला सचिव पुष्कर कुमार ने कहा कि सरकार जब तक हमारी मांगें पुरी नहीं करती तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा. धरना को नवीन पाण्डेय सहित दर्जनों कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया. इस मौके पर अरमान अली,रामाधार यादव,
दीपक कुमार, चट्टान सिंह, जयप्रकाश प्रसाद, उदय कुमार , कृष्णदेव साह,अजय प्रताप सिंह, ऋषिदेव साह,विरेन्द्र यादव, निलम सिंह, पुजा कुमारी, माधुरी कुमारी, रिंकी कुमारी, हरेन्द्र यादव, सहित सैकड़ों की संख्या में संविदा सेवाकर्मी उपस्थित थें.





Recent Comments