सारण :शौच के लिये घर से निकला व्यक्ति की पोखर मे डूबने से मौत
#मनोकामना सिंह की रिपोर्ट
 
मढौरा 
थाना क्षेत्र के गौरा ओपी के सलीमापुर गांव मे पोखर के गहरे पानी ने एक व्यक्ति की जीवन लीला को ही सदा के लिये डुबो दिया  ।बताया जाता है की गांव के 45-वर्षीय मजिस्टर दास देर संध्या शौच के लिये घर से निकला  और पोखर के तरफ़ चला गया ।शौच के बाद जैसे ही पोखर के किनारे गया तो अचानक पैर फिसल जानें से गहरे पानी मे जा सामया ।खेल रहे बच्चे के चिल्लाने पर लोग जुटे ।लेकिन तब तक देरी हो चुकी थी ।लोगो ने बाहर निकाला तो सांसे बंद हो चुकी थी ।ग्रामीणों के सूचना पर गौरा ओपी ने पोस्टमार्टम हेतु कागजी प्रक्रिया पुरी की ।ओपी इंचार्ज ने बताया की रविवार सुबह मे शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जायेगा ।परिजनों पर एकाएक दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है ।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।स्थानीय सरपंच संतोष कु राय ने तंग आर्थिक स्थिति को देख कर तत्काल दाह संस्कार के लिये आर्थिक मदद किये । बताते चले की पिछले दिनो लागातार बारिश से पोखर का जल स्तर काफी ऊपर तक बढ़ गया है ।इसलिए अनुमान लगाया जाता है की पैर फिसलने के बाद मृतक काफी गहरे पानी मे चला गया होगा ।वही लोगो के जुटने मे देरी हुई और अंदर ही दम घुट मजिस्टर दास की मृत्यु हो गई होगी ।