लाठी-डंडे से लैस लोगों ने की आदापुर BDO पर हमला 

रक्सौल( पू च ): शनिवार की देर शाम स्थानीय घोड़ासहन पथ मे नोनेयाडीह के समीप आदापुर बीडीओ प्रभात रंजन पर लाठी-डंडे से लैश दर्जन भर लोगों द्वारा अचानक हमला कर दिया। इस हमले में बीडीओ प्रभात रंजन व चालक कुंदन कुमार जख्मी हो गए तथा उनकी सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गयी।

  यह हमला बीडीओ प्रभात रंजन के आदापुर से रक्सौल लौटने के क्रम में की गयी । पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने हमला का आरोप भवानीपुर पंचायत समिति की अर्चना देवी के देवर अनूज कुशवाहा सहित 12 अन्य लोगों को हमला जिम्मेवार बताया है। वही उन्होने बताया कि उक्त सभी लोगों ने उन्हें रास्ते में घेरकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें उनका ड्राइवर कुन्दन कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। इस हमले में उन्हे भी चोटें आई है। हमलावरों ने गाड़ी के शीशे को भी तोड़ दिये। वे अपनी जान बचाकर रक्सौल थाने पहुंचे। जहां उन्होंने इस हमले की जानकारी पुलिस को दी। इस जानकारी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।