परवेज अख्तर/सीवान। गोरिया कोठी विधानसभा क्षेत्र के राजद के वरिष्ठ नेता एवं जिला सचिव इं.विपिन कुमार कुशवाहा के द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में राजद पंचायत दर्शन कार्यक्रम के कड़ी में आज गाँव गाँव घूम घूम कर जन समस्या को सुना गया । इस अवसर पर इं. बिपिन कु० कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार की सात निश्चय योजना में नल -जल ,पक्की गली ,नाली एवं केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय निर्माण की योजना लूट -खसूट की शिकार हो रही है। इंजीनियर श्री कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में अफसरशाही का बोलबाला है। आम जनता अफसरशाही एवं भ्रष्टाचार की चक्की में पीसे जा रहे हैं और जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है । शिकायत के बाद भी अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने आम आवाम से राष्ट्रीय जनता दल के नीति एवं सिद्धांतों में विश्वास रखते हुए राज्य में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने मैं तन मन धन से सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर सत्येन्द्र कुशवाहा, पप्पू पांडेय, अज़ीम हुसैन,ई० चंदन कुशवाहा, लड्डू जी, भाई मिस्टर, सद्दाम हुसैन, अबरार हुसैन ,संजय सिंह, साहेब बाबू यादव, संतोष यादव, पूर्व मुखिया कृष्ण मांझी समेत कई राजद नेता मौजूद थे।