ईरान और रूस के सेना प्रमुखों की वार्ता, आतंकियों पर हमला तेज़ करने पर बलखबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा 
ईरान और रूस की सशस्त्र सेना के प्रमुखों ने सीरिया पर अमरीका के मीज़ाइल हमले की निंदा करते हुए बल दिया है कि आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान और तेज़ होगा।
अमरीका ने भूमध्य सागर से शुक्रवार की सुबह अमरीका ने अपने युद्धक बेड़े से 59 मीज़ाइल सीरिया के हुम्स प्रांत के शईरात एयरबेस पर फ़ायर किए जिसमें चार बच्चे सहित नौ आम नागरिक हताहत और सात अन्य घायल हो गये थे।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की सशस्त्र सेना के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद हुसैन बाक़िरी और रूस की सशस्त्र सेना के प्रमुख जनरल वालेरी ग्रासीमोफ़ ने टेलीफ़ोनी वार्ता में सीरिया पर अमरीका के मीज़ाइल हमले को एक स्वतंत्र देश पर खुला अतिक्रमण बताया जिसका कार्यक्रम पहले से निर्धारित था ताकि सीरिया की सेना और उसके घटकों की प्रगति को धीमा किया जा सके और आतंकवादियों और उनके समर्थकों के मनोबल को मज़बूती मिल सके।
ईरान और रूस की सशस्त्र सेना के प्रमुखों ने तकफ़ीरी आतंकवाद से मुक़ाबले में मास्को और तेहरान के मज़बूत इरादे पर बल देते हुए कहा कि एक निष्पक्ष गुट की ओर से मामले की जांच कराने के लिए सीरिया के सुझाव से, इदलिब के ख़ान शैख़ून क्षेत्र पर रासायनिक हमले की वास्तविकता का पता चल जाएगा और पूरी दुनिया के लिए मामला स्पष्ट हो जाएगा।
ब्रिगेडियर जनरल बाक़िरी और जनरल ग्रासीमोफ़ ने इसी प्रकार सीरिया में आतंकवादियों और उनके समर्थकों की पूर्ण पराजय तक सीरिया की सरकार के साथ ईरान और रूस के सहयोग के जारी रहने पर बल दिया।