दैनिक खोज खबर की रिपोट नरकटियागंज से:-नरकटियागंज अनुमंडल अन्तर्गत आज दिनांक 31/3/2017 की सुबह 9:30बजे 44 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अवर निरीक्षक बंटी सिंह के नेतृत्व में जमुनिया चौक चनपटिया से 90 ग्राम ब्राउन सुगर/हेरोइन जप्त किया गया.  साथ ही तस्कर मन्टू महतो को भी गिरफ्तार किया गया है. मंटू महतो जमुनिया टोला पोखरिया चनपटिया का निवासी है और रामनाथ महतो का पुत्र है. गिरफ्तार 25 वर्षीया तस्कर मंटू नारकोटिक्स लेकर नेपाल से जगल के रास्ते भरता ला रहा था। एसएसबी के डिप्टिकमानडेंट अंजय कुमार रंजक ने बताया  बरामद 90ग्राम ब्राउन सुगर की किमत  90 लाख रुपये बताई और पकडे़ गये तस्कर को चनपटिया पुलिस को सौफ दिया गया।