IMG-20170401-WA0000.jpg

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के द्वारा गर्दनीबाग में पिछले 9 मार्च से धरना पर बैठे हुए है।

दैनिक खोज खबर पटना:-21 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि अगर आज सरकार 313 17 को संध्या 5:00 बजे तक हम लोगों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो हम लोग अपने आंदोलन को उग्र करते हुए विधानसभा में घुसकर हंगामा करेंगे ।

वहीं पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष देशबंधु आजाद ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय का फैसला दिनांक 15 मार्च 2015 को हुआ था माननीय उच्च न्यायालय बिहार पटना का आदेश 28 नवंबर 2016 को हुआ 90 दिनों के अंदर में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को बिहार सरकार आज तक लागू नहीं कर सकी सरकार के गृह सचिव ने धमकी भी दिया है कि लाठी से पिटवा दूंगा तो गृह रक्षा वाहिनी लाठी गोलों से डरने वाला नहीं है जब तक माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लागू नहीं करती तब तक अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा।