पानापुर(सारण)फ्लैग मार्च पर निकली पुलिस ने धनौती गांव में पांच लीटर स्पिरिट के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार धंधेबाज मशरक थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव निवासी दिनेश सहनी बताया जाता है वही धनौती गांव निवासी स्थायी वारंटी अर्जुन सिंह एवं मारपीट का नामजद अभियुक्त रणजीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया ।थानाध्यक्ष महम्मद जफरुद्दीन ने बताया कि तीनों को जेल भेजा जा रहा है।