दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नगर थाना क्षेत्र के बसवरिया मुहल्ले में गाली देने से मना करने पर कतिपय तत्वों ने बसवरिया निवासी गौरीशंकर प्रसाद को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। गौरी शंकर के सिर व आंख पर गंभीर चोट है। एमजेके अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे आंख के स्पेशल डॉक्टर से दिखाने के लिए रेफर कर दिया है। मामले में गौरी शंकर ने अपने पड़ोसी अश्वनी कुमार उर्फ अजय ठाकुर, सोनी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए बयान में गौरी शंकर ने बताया है कि शौच से निर्वत होने के बाद वह अपने घर में बैठा हुआ था। इसी दौरान घर के दरवाजे पर दो महिलाओं के झगड़ने की आवाज आई। वह बाहर निकल कर दोनों को समझा-बुझाकर घर जाने को कहा। इसी बीच उसके पड़ोसी अश्वनी कुमार आ गया और गंदी-गंदी गाली देने लगा। मना करने पर अश्वनी अपनी पत्नी सोनी से धारदार हथियार मंगवाया और उसपर हमला कर दिया। अश्वनी ने दाब से उसके सिर व आंख को जख्मी कर दिया। दोनों आरोपी उसका हाथ पकड़ कर घसीटते हुए अपने घर के दरवाजे पर लगे गए और उसके पॉकेट से 1000 रूपये और गले से सोने का चैन निकाल लिए। नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। नगर पुलिस ने अलग-अलग मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि गोलदार पट्टी के मोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। मोहित इलमराम चौक स्थित सुधीर कुमार के दुकान में चोरी कर रहा था। इसी दौरान दुकानदार उसे पकड़ लिया। मामले मे सुधीर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। जबकि कुछ अलग-अलग पुराने मामले के आरोपी पिउनीबाग के सुरज कुमार, बेलबाग के अवधेश मिश्र, उसकी पत्नी कंचन देवी तथा दुर्गाबाग के भास्कर कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।




Recent Comments