रोमियों के चक्कर में ,घर से गायब बालिका 
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ बीकानेर
बीकानेर 7 मई। शहर के रानीबाजार इलाके में एक घर से रोमियो ने छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने का मामला सामने आया है।इस मामले को लेकर कोटगेट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
परिवादी द्वारा कोटगेट थाने में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बालिका के पिता ने बताया कि मेरी 15 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी,इस दरम्यान अनु पुत्र चुनमुन मिया घर में अनाधिकृत रूप से घुसा और मेरी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।
जब हम घर पर आये तो पुत्री को देखा तो घर पर नहीं थ, हमने आस पास के घरों तलाश की नहीं मिली,बाद में पता चला कि मेरे घर पर नहीं होने पर घर पर अनु पुत्र चुनमुन मिया आया और उसने मेरी लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिवादी की रिपोर्ट पर कोटगेट पुलिस ने आरोपी अनु पुत्र चुनमुन मिया के खिलाफ धारा 363, 366 आईपसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।