दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

जिला के बेतिया पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट की घटना को लेकर अपराधियों पर लगाम लगाते हुए आज तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि करते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने प्रेस वार्ता में बताया कि रामनगर थाना के योगिया देवराज गांव निवासी आबिद हुसैन का पुत्र समीर अख्तर को लिबर्टी सिनेमा के पास वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस व दो मास्टर चाबी के साथ गिरफ्तार किया गया है ।वही श्रीनगर थाना के पूजाहा पटजिरवा गांव निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ तिवारी के पुत्र अशोक तिवारी व काली बाग ओपीके पश्चिमी करगहिया हजारी कैंप निवासी पुनदेव गिरी के पुत्र चंद्रशेखर गिरी को चोरी के मोटरसाइकिल, एक देसी लोडेड काटा व दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। आगे उन्होंने बताया कि अपराधी अशोक तिवारी और कई मामले दर्ज है जिसमें वर्ष 2013 में चकिया में तेरह लाख रुपया लूट में चकिया थाना कांड संख्या 252/13 दर्ज है। इसके अलावा बेतिया नगर थाना अंतर्गत शोआ बाबू चौक पर गोलीमार कर लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में नगर थाना कांड संख्या779/15 दर्ज है । 19 मार्च 2019 को काली बाग ओपी अंतर्गत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 70 हजार रुपया छीन लेने को लेकर नगर थाना( काली बाग ओपी) कांड संख्या 244/19 दर्ज है । मौके पर अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार रावत मुख्यालय डीएसपी आदि मौजूद थे ।वही छापामारी दल में नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह , पुअनी मनीष कुमार , बिंदेश्वरी पासवान व ससस्त्र बल के कई पुलिसकर्मी शामिल थे।