समस्तीपुर :10+2 विद्यालय का हुआ शिलान्यास 
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

 विभूतिपुर 
स्थानीय प्रखंड के महिसी पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय महिसि ईश्वर को 10+2 विद्यालय के रूप में उत्क्रमित कर आधारशिला रखा गया । इसका आधारशिला स्थानीय विधायक रामबालक सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर अमित कुमार और प्रखंड उप प्रमुख राम नाथ राय के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया । 
इस मौके पर अमर सिंह, महेश कुमार, दिलीप कुमार, विनोद कुमार, सुनील कुमार ,सुधीर रजक एवं विद्यालय के सभी शिक्षक गणों के साथ-साथ ग्रामीण लोग भी उपस्थित थे।