मढ़ौरा के रोड पर चला नए ट्रैफिक रूल का डंडा, पुलिस ने वसूले पांच हजार

✍️संजीव कुमार/मढ़ौरा (सारण) : नये ट्रैफिक नियम के लागु होने के बाद शनिवार को मढ़ौरा की सड़क पर पुलिस ने अपना रंग दिखाया I मुख्या बाजार के गढ़देवी चौक, बाजार में बड़ी संख्या में पुलिस बल ने वाहनों का जांच शुरू किया I इस दौरान ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने वाले करीब दो दर्जन से अधिक बाइक और चार चक्का वाहन को पकड़ा गया I सभी वाहन का मौके पर ही पुलिस ने चालान काटा I चालान जमा नहीं करेने वाले की बाइक पोलिस जब्त कर थाना ले आयी I टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई अनुरंजय कुमार ने बताया कि करीब पांच हजार रूपए का चालान प्राप्त किया गया है I पुलिस की इस कारवाई से वाहन चालकों में हडकंप रहा तो कई मुख्य रास्ता के बदले लूप रास्ता तलाश करते दिखे I