बिहार की राजनीति में उलटफेर की सुगबुगाहट तेज, लालू के समधी चंद्रिका राय का जेडीयू में शामिल होने का संकेत

पटना : आसन बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने का संकेत मिलना शुरू हो गया है।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के समधी व तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय जदयू में शामिल होने के संकेत मीडिया में देकर तपिस बढ़ा दिया हैं। मीडिया में खबर तेजी से वायरल हो रही है कि उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अच्छा काम हो रहा है इसलिए 2020 में बिहार में एनडीए की सरकार बनने की बात कही। अभी उन्होंने अपने या ऐश्वर्या के चुनाव लड़ने पर चुप्पी साधते हुए उन्होंने यह कहा कि राजद के कई नाराज विधायक जदयू में शामिल हो सकते हैं।मुख्यमंत्री नीतीश का तारीफ करते हुए चंद्रिका राय ने कहा कि नीतीश कुमार और एनडीए का कोई विकल्प नहीं है। नीतीश कुमार बिहार में अच्छा विकास कर रहे हैं। राजद में मुझे कई पीड़ा मिली जिसे मैं भूल नहीं सकता हूं।
मालूम हो कि पढ़े-लिखे और साफ सुथरी राजनीति करने की छवि वाले चंद्रिका राय के परिवार का सारण की राजनीति में काफी दबदबा रहा है।इनके पिता दारोगा राय बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं।साथ कहा तो यहां तक जाता है सारण लोकसभा का रास्ता दरोगा राय के घर से होकर जाता है।हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में चंद्रिका राय लोकसभा का चुनाव हार गए थे।फिलहाल ऐष्वर्या राय के तलाक मामले को लेकर सारण में तेजप्रताप के प्रति नाराजगी है।अब देखना बाकी है कि सारण की नाराजगी आने वाले विधानसभा चुनाव में राजद के कितना नुकसान पहुंचा पाता है।नए प्रकरण के पीछे का कारण माना जा रहा है कि दिसंबर महीने में राबड़ी आवास में पूर्व मंत्री व विधायक चंद्रिका राय के बेटी ऐश्वर्या के साथ हुई अमानवीय व्यवहार के बाद से चन्द्रिका राय के लालू परिवार से रिश्ते ख़राब हो गए थे।उसी समय से चन्द्रिका राय विकल्प ढूंढ रहे हैं।




Recent Comments