समस्तीपुर:रेलवे स्टेशन पर हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार
#न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू

दलसिंहसराय
दलसिंहसराय गुप्त सूचना के आधार दलसिंहसराय स्टेशन पर राजकीय रेल पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ किया जा रहा है। फिलहाल अपराधी से पूछताछ करने पर उसकी पहचान बेगूसराय जिला के तेघरा निवासी रमन कुमार के रुप में की गई है। अपराधी के पास से बंदूक और गोली बरामद किया गया है।