राशन विक्रेताओ  ने धरना देकर माँगा ३० हजार रूपये महीना मानदेय

 
राकेश फौजदार 
भरतपुर ३ अप्रेल। राजस्थान के भरतपुर में राजस्थान राज्य अधिकृत राशन विक्रेता नियोजक संघ की तरफ से कलेक्ट्रेट पर धरना दे कर जिला प्रशासन को अपनी मांगो के सम्बन्ध में ज्ञापन पेश किया गया। ज्ञापन में राशन बिक्रेताओं को निश्चित ३० हजार मासिक मानदेय के साथ दूकान किराया, दूकान में किसी गड़बड़ी पर आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं कराने, छीजत देने,आश्रितों को रोजगार की मांग करते राशन बितरण में डिजिटल तरीके से आ रही पोस मशीन की कनेक्टिविटी, वरिष्ठ नागरिको की अंगूठा निशानी की स्केनिंग में परेशानी तथा सर्वर डाउन रहने का जिक्र किया गया है।