प्रदेश के भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने धौलपुर में डेरा डाला
राकेश फौजदार
धौलपुर। धौलपुर उपचुनाव को लेकर जहां राष्ट्रीय पार्टियों सहित मैदान में खड़े 15 प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। वहीं धौलपुर के उपचुनाव पर अब पूरा राजस्थान नजर बनाए हुए है। उप चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशी के समर्थन में राजस्थान भर के भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने शहर में डेरा डाल दिया है। शहर के सभी होटलो के साथ धर्मशालाए फुल होने से होटल मालिकों के चेहरे भी मुस्कराए हुए हैं।उन्हें कमरों के मुंहमांगे दाम भी मिल रहे हैं। होटलो की इस मारामारी के बीच पुराने कस्टमरों के साथ-साथ टयूरिस्टो को भी इस बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ओर उन्हें धौलपुर के नजदीक मुरैना और आगरा के होटलों की शरण लेनी पड़ रही हैं। नेताओं के साथ कई वाहनों के भी आने से होटलों के पास पॉर्किंग की भी समस्या बन गई है।




Recent Comments