कइसन बरन लक्ष्मण देवरवा….. से गुजा पचपतरा वनदेवी स्थान
⏩मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जागरण में पूनम शर्मा के गीत पर झूमे दर्शक
——–
✍मुरारी बाबा की रिपोर्ट 
——-
⏩गड़खा(सारण)
कइसन बरन लक्ष्मण देवरवा कइसन प्रभु जी मोर……. गीत से पचपतरा वनदेवी मन्दिर का भक्तिमय माहौल हो गया। मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हो रही जागरण में भोजपुरी जगत के सुप्रसिद्ध लोक गायिका पूनम शर्मा के गीत पर महिला व् पुरुष दर्शक झूमने पर मजबूर हो उठें। कार्यक्रम के विधिवत उद्धघाटन सन्त श्रीरो मणि श्रीधर बाबा , मुरारी स्वामी व् रवि सिंह ने संयुक्त रूप से फीता शुभारम्भ किया। 
श्रीधर बाबा ने कहाकि माँ पचपतरा वनदेवी अपने भक्तों की रक्षा हमेशा करती है, एवम सभी की मनोकामनाए पूर्ण करती है।
 पूनम शर्म के मंच पर आते ही दर्शकों में उमंग आ गई, लोग ताली बजाकर नाचने लगें।
कार्यक्रम की आगाज पूनम शर्मा ने छाती चीर के हनुमान ने दिए है राम मेरे मन में बसें है राम….. से शुभारम्भ किया।   इस दौरान सोनू गुप्ता व् पायल की टीम ने भगवान शिव माँ पार्वती और हनुमान जी के मनोहर झाकिया निकाली।   प्रभंजन पाण्डेय व् छोटू राज व् अन्य कलाकारों ने संगीत के माध्यम से अपनी प्रस्तुति पेश किया।     पुनम शर्मा ने जब कइसन बाड़े लक्ष्मण देवरवा , कईसन प्रभु जी मोर जब गया तो महिला भक्त उठ कर नाचने लगी। एक के बाद एक माँ के भजन प्रस्तुत की जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गई।
अंतिम प्रस्तुति तनी जा जा पवन सूत तू चली जा जाके प्रभु जी से कहिए…..
मौके पर रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ रवि सिंह, गणेश प्रसाद अर्जुन सिंह जनार्धन सिंह रोहित कुमार राहुल सिंह शिवशंकर व्यास सुरेश मास्टर मुखिया उपेन्द्र राय महंथ डूगरण दास राम भरोसे, संकर दानी आदि उपस्थित थे।