*मधेपुरा:- मीरगंज चौक से मोबाइल चोर पकड़ाए, भेजे गए जेल*
✍प्रणव वर्मा”दैनिक खोज खबर”मुरलीगंज,मधेपुरा👈
मुरलीगंज थाना अंतर्गत मीरगंज चौक पर बीते गुरुवार शाम के लगभग आठ बजे एक चोर को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया ।

जानकारी अनुसार गरुवार के शाम को रणधीर कुमार झा नाम के व्यक्ति ने बिनोद कुमार वर्मा के बाहर वाले घर मे तीन मोबाइल चार्ज में लगाया था जिसमें एक ओप्पो कैमरा फ़ोन,एक एल वाय एफ तथा एक सेमसंग का साधारण सेट चार्ज में लगा हुआ था चोर मो. असलम पिता मो. जुमन ग्राम विनोवग्राम,ने सेमसंग फ़ोन छोर बांकी दोनों फ़ोन लेकर भाग गया शक के आधार पर चोर को पकड़ने पर बताया कि हम अपने ससुर अलमुद्दी पिता ओली मियाँ ग्राम मीरगंज के घर के पीछे बारी में मोबाइल को फेक दिए हैं । जहाँ से ग्रामीण द्वारा खोज बिन करने पर बैट्री जब्त हुई है । इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि उक्त चोर पर कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।




Recent Comments