सारण:पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
सिसवन (सीवान):-निरखापुर क्रिकेट क्लब ने सिवान जिला के सिसवन प्रखंड के चटेया गांव में को हरा कर जीत लिया।
उससे पहले आइसीसी क्लब द्वारा आयोजित किये जा रहे पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में निरखापुर क्रिकेट क्लब ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 116 रन बनाए तो वहीं दूसरी पारी खेलने उतरी गयासपुर क्रिकेट क्लब ने 111 रन बनाकर औल आउट हो गई।
मैच में निर्णायक की भूमिका में रुपेश यादव, मंगेदर यादव, वहीं मैच की कॉमेंट्री करते हुए बिनोद कुमार व सुरेश यादव लोंगो को आंखो देखा हाल बता रहें थें। इससे पहले फाइनल मैच का उद्घधाटन जन प्रतिनिधि बसंत चौबे ने फीता काटकर किया।
इनपुट- सचिन पांडेय





Recent Comments