–घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के सरेया मंदिर के समीप की है–

–पीड़ित कर्मी के फर्दबयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी–

बनियापुर(सारण)-माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से बाइक सवार अपराधियों ने असलहा का भय दिखा 59 हजार रुपये नकद और बाइक लूट कर फरार हो गए।घटना पैगम्बरपुर-जनता बाजार सड़क मार्ग पर सरेया मंदिर के समीप की है।पीड़ित कर्मी समस्तीपुर जिले के दलसिंह सराय थाना क्षेत्र के लालबाबू कुमार के फर्दबयान पर बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें बताया है कि कंपनी के कलेक्शन कार्य हेतु फील्ड में गया था।इस दौरान कन्हौली संग्राम,छतवा,खरौनी सहित कुछ अन्य केंद्रों से कलेक्शन कर वापस बनियापुर ब्रांच लौट रहा था।तभी एक ही बाइक पर सवार तीन अपराधी पीछे से ओवरटेक कर सड़क पर गिरा दिए तथा कनपटी पर असलहा सटाकर कलेक्शन के 59 हजार रुपये एवं बाइक छीनकर पैगम्बरपुर की तरफ फरार हो गए।पीड़ित ने बताया है कि सभी अपराधी अपना मुँह ढके हुए थे।मालूम हो कि हाल के दिनों में अपराधियों द्वारा लगातार फील्ड में कार्यरत फाइनेंस कर्मियों को निशाना बनाया जा रहा है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।