पीएनबी सीएसपी से रुपये निकासी को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान सीएसपी संचालक के पिता गंभीर रूप से हुआ घायल, दो को पुलिस ने हिरासत में लिया

अमनौर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर रुपये निकासी को लेकर कुछ युवकों द्वारा हंगामा करने तथा विरोध करने पर संचालक व उसके परिजन के साथ जमकर मारपीट की गयी. उक्त घटना में सीएसपी संचालक मो0 अब्दूल्ला के पिता लाल महम्मद गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसका उपचार अमनौर पीएचसी में किया गया. सोमवार को हुई इस घटना के दौरान सीएसपी व आसपास अफरा-तफरी मच गयी. लोगों की भीड़ जुट गई. कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया. इधर इसकी सूचना मिलते ही अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया. जहां अमनौर थाने के एएसआई चन्देश्वरी यादव ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया. इस मामले में घायल लाल महम्मद द्वारा थाने में लिखित शिकात दी है. जिसमें बताया है कि आरोपियों द्वारा अचानक मारपीट करने लगे तथा काउंटर लूटने का प्रयास करने लगे. वहीं दूसरे पक्ष व स्थानीय थाना क्षेत्र के डबर छपरा निवासी मोहम्मद कादिर ने बताया कि उक्त सीएसपी द्वारा रूपये की हेराफेरी की गयी है. उसकी बहन रहमती खातून द्वारा उक्त सीएसपी से दस हजार रुपये की निकासी फिंगर लेकर कर ली गई है. और रुपये नहीं दिया गया. बार बार रुपये मांगने पर लिंक गड़बड़ी के वजह से फंसने की बात कही जा रही थी. इधर एसआई विनोद कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायगी.




Recent Comments