मढ़ौरा ।
भाजपा के बड़े नेता पूर्व विधायक लालबाबू राय ने शुक्रवार को निर्दलीय अपना नामांकन दर्ज कराया । लालबाबू ने कहा की पार्टी महत्वपूर्ण है लेकिन जनता का निर्णय सर्वोपरि है । इस बार जनता के आदेश पर चुनाव मैदान में हैं अब उनकी जीत और हार जनता को तय करना है । नामांकन के बाद लालबाबू राय ने कहा कि वह मढ़ौरा के विकास के लिए योजना रखते हैं और मढ़ौरा को भ्रष्टाचार मुक्त कर एक सुंदर और स्वच्छ मढ़ौरा बनाने का इरादा रखते हैं । पूर्व विधायक ने कहा की पिछली बार अनुभव कम होने पर वह अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग नहीं कर सके थे । इस बार जनता उन्हें विधानसभा भेजती है तो वह मरहौरा को विकास के मामले में बहुत आगे ले जाएंगे। मढ़ौरा में बाढ़ की समस्या पर कहा किया यह उनके प्राथमिकता में है । बाढ़ जैसी स्थिति नहीं आये इसके लिए वह कुछ भी करेंगे ।इधर कुछ तकनीकी कारणों से नामांकन में देर शाम तक रुके रहने के कारण उनके समर्थक पूरे दिन सड़कों पर उनका इंतजार करते रहे ।