पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
चनपटिया। सिरिसिया अड्डा में विरेश्वर राय जी के निवास पर चनपटीया प्रखंड स्तरीय किसानों की एक बैठक ( किसान अधिकार मंच की ) संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी किसानों ने किसानों की 14 सूत्री मांगों को यथाशीघ्र पुरा कराने हेतु सडक , सरकार एवं माननीय न्यायालय तक लडाई लडने का संकल्प दुहराया। बारी बारी से कई किसान नेताओं ने बैठक को संबोधित किया। बैठक का संचालन बबुआ जी दुबे ने किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय ने बिहार को सुखाग्रस्त घोषित करने तथा यथाशीघ्र डीजल अनुदान वितरित करने की मांग की। चूंकि 30 जून तक वारिस के आभाव में रोपनी नहीं हो पाया और जिसने धान की रोपाई कर भी ली है। उनका फसल सुख रहा है। बैठक की अध्यक्षता श्री विरेश्वर राय ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री संजय कुमार पाण्डेय ने की। बैठक में मुख्य रूप से संदीप श्रीवास्तव, मोहन मुरारी पाण्डेय, विनय राय, श्रीमान मिश्रा , अखिलेश राय , शाही कुमार राय , शिवबालक महतो , नवीन राय, मनोज सिंह, नरेंद्र नाथ तिवारी, नन्दकिशोर राय सहित कई उपस्थित रहे।




Recent Comments