
फिल्मी स्टाइल में पलटी मारूति कार, बाल बाल बचे दुल्हा समेत बाराती।
▶️ सिसवन से बसकण्डा कुॅआरी परसा जा रही थी बारात।
मशरक : मशरक-मलमलिया एसएच-73 पर सियरभुक्का गांव एवं चन्देश्वर मोड़ के बीच वाहन दुर्घटना में काफी तेजी आ गया है। एक ट्रक से ठोकर लगने से सुनिल राय के गाय की मौत घटनास्थल स्थल पर ही हो गयी। जबकि एक दुल्हे को लेकर जा रहा मारूति स्विफ्ट डिजायर गाड़ी फिल्मी स्टाइल में गढ्ढे में जा पलटी। जिसमें सवार दुल्हा समेत सभी बाराती बाल बाल बच गये। किसी को भी खरोच तक नही आया है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार मारूति स्विफ्ट डिजायर जिसका न0-एमएच-43एएफ 3169 में सवार दुल्हे राजा सहित सभी बाराती बाल बाल बच गये। ग्रामीणों के सहयोग सेदुल्हा सहित सभी सवार बाराती को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला गया। सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन गंजपुर गांव निवासी दुल्हा का बड़ा भाई शिवजी सिंह ने मशरक थाना में एक आवेदन दिया है जिसमें कहा कि अपने बहनोई के मारूती स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से दुर्भाग्य को बैठा कर सारण जिले के पर सालाना क्षेत्र के बसकण्डा कुॅवारी गांव जा रहा था कि सियरभुक्का गांव में वाहन के सामने अचानक एक कुता आ गया। जिसे बचाने के क्रम में गाड़ी गढ्ढे में फिल्मी स्टाइल में जा पलटी। अगल बगल के लोग दौड़े आये। और पलटी वाहन में दबे दुल्हा समेत बाराती पार्टी के लोगों को बाहर निकाला।




Recent Comments