सारण :नंदनपुर की टीम 45 रनों से विजयी,मुखिया ने कप देकर किया सम्मानित
#सुरभि तिवारी /तरैया
तरैया:07मार्च 2018:
नेपाल सिंह उच्च विद्यालय गवन्द्री में आयोजित स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को एनसीसी नंदनपुर और एससीसी गवन्द्री के बीच खेला गया।जिसमें 45 रनों से नंदनपुर की टीम विजयी हुई।टॉस जीत कर नंदनपुर की टीम ने प्रथम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 163 रन बनायी।जबकि जवाबी पारी खेलते हुए गवन्द्री की टीम 118 रनों पर ही सिमट गयी।मैन ऑफ दी सीरिज गवन्द्री खिलाड़ी सूरज कुमार को एवं मैन ऑफ द मैच नंदनपुर के खिलाड़ी जमशेद को दिया गया।विजेता टीम के कैप्टन को सरेया रत्नाकर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सिंह ने कप देकर सम्मानित किया।उपविजेता टीम को पूर्व मुखिया मुकुरध्वज सिंह ने कप प्रदान किया।तथा विजेता टीम को पूर्व पैक्स अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने पाँच हजार नकद देकर सम्मानित किया।उक्त मौके पर शिक्षक संजीव सिंह, उमेश सिंह,ज्वाला प्रसाद,बीडीसी प्रतिनिधि दूधनाथ साह आदि मौजूद थे।




Recent Comments