⏭28 बटुकों का वैदिक मंत्रोचारण के साथ हुआ उपनयन संस्कार  

सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, हजारों लोग बने साक्ष्य

28 बटुकों का वैदिक मंत्रोचारण के साथ हुआ उपनयन संस्कार 

दैनिक खोज खबर मोतिहारी पू.च:– बुधवार को शहर के नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में हर्षोल्लास के वातावरण में वैदिक मंत्रोचारण के साथ 28 बटुकों का उपनयन संस्कार संपन हुआ।

उक्त आयोजन संस्कार संरक्षक समिति के वैनर तले किया गया था। आयोजन के मुख्य अतिथि राकेश पांडेय व प्रधान संरक्षक सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर के महंत रविशंकर गिरी व मुरारी शरण पांडेय थे।

उक्त जानकारी संस्कार संरक्षक समिति के अध्यक्ष राहुल आर पण्डेय ने बताया की उपनयन संस्कार की महत्ता से प्रेरित व प्रभावित हो कर इस आयोजन का संकल्प लिया गया है ,जो प्रतिवर्ष किया जायेगा।

कार्यक्रम के संरक्षक मंडल में आराधना सम्राट संजय कुमार रमण , डॉ अंकेश मिश्रा, राजकुमार सिंह, राय रोहित शर्मा, निखिल पांडेय हुलचुल सिंह व पत्रकार रंजीत तिवारी शामिल थे।

वही आयोजक मंडल में धीरज मिश्रा, नवनीत पांडेय, शिवम् कुमार, अनुरागमणि त्रिपाठी, प्रियेश कुमार ओझा, मंटू दूबे, रितेश तिवारी, राजेश रंजन व अतुल पांडेय की भूमिका अहम् रही है। मौके पर अतिथि के रूप में चंद्रकिशोर मिश्रा , राजद के वरीय नेता विनोद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सुरेश यादव सहित अन्य लोगों की मौजूदगी देखि गई ।

न्यूज स्रोत से खबर पढें ….