सारण/तरैया

तरैया विधानसभा में जदयू का वर्चुअल सम्मेलन आज सम्पन हुआ। जिसका संबोधन खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री मदन सहनी,मंत्री महेश्वर हजारी, पूर्व सांसद कहकशा प्रवीण और जदयू संसदीय दल के नेता श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी ने संबोधित किया।जिन्होंने सरकार के द्वारा किये गए कार्य की जानकारी दी और उन्होंने कहा कि सारण जिला के तरैया विधानसभा सबसे मजबूत है।तरैया विधानसभा में पार्टी इस बार हर हाल में चुनाव लड़ेगी।वही खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री मदन सहनी ने तरैया विधानसभा के लोकप्रिय उम्मीदवार श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा किये गए कार्य की प्रशंसा किया।वर्चुअल सम्मेलन तरैया प्रखंड के डुमरी गाँव में सुना गया।उक्त मौके पर उपस्थित डुमरी मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह उर्फ बिक्कु,नीरज सिंह ,शशि भूषण सिंह,रामनाथ सिंह,संदेश सिंह, दशरथ साह,लालबाबू शर्मा,सूरजभान सिंह,विनय कुशवाहा,गुलशन कुमार, विभांशु तिवारी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।