🐗दिघवारा नगरपंचायत में जल नल योजना को लगा ग्रहण
🚩वर्क आर्डर के बावजूद नहीं हुए कार्यारम्भ
10 वार्डों में योजना स्वीकृत को गत् वर्ष में ही लगी थी मुहर
🎷राणा परमार अखिलेश 🎠
‘लाख छाए घटा बरसे पानी,एक कतरा भी पीने न देगें।
चाहे गंदा जल हो या आर्सेनिक मिला हो,
दिघवारा (सारण)
शहरे-दिघवारा के मजलुमो तो जीने न देगें। शहर दिघवारा के हर शख्स की जुबान का लब्बोलुबाब यही है । शहरी सुविधा की उम्मीद में हर पांच साल के बाद चुनाव 18 वार्डों में नए पुराने चेहरे आते हैं,मगर निजाम? हाँ नए निजाम कार पर मुख्य पार्षद इटैलिक व कोरल हुर्फो में लिखवाकर निजामत का आगाज कर देते है। बहरहाल,1980 से अब तक सुरत न सँवर पायी दिघवारा की। तुर्रा यह कि वर्क आर्डर टेंडर टेक्निकल स्वीकृति के बावजूद अब तक कार्यारंभ नहीं हुए ।
जल नल योजना हेतु हेतु मद भूत में:- वित्तीय वर्षव16-17 में जल नल योजना की राशि अब तक व्यय नहीं हुए । विधायक संस्तुतित हैंडपंप नगर पार्षद संस्तुतित हैंड पंप सभी लगभग खराब पड़े है। वार्ड पार्षद अशोक राम ने बताया कि कुल 18 वार्ड में 10 वार्ड हेतु जल नल योजना का टेंडर टेक्निकल स्वीकृति व वर्क आर्डर हो गया है। नगर प्रशासन की लालफीताशाही के चलते अबतक कार्यारंभ नहीं हुए । स्वच्छता मिशन की खानापूर्ति ईद के मद्देनजर की गई । मगर फिर वही गन्दगी का साम्राज्य ।
22 लाख रूपए प्रति योजना पर स्वीकृत: 1से10वार्ड तक 10 प्रेसर पंप बोरिंग एवं नल लगवाने के मद् मे प्रति वार्ड 22 लाख रुपए प्राक्कलित राशि स्वीकृत है। अभिकरण के अभिकर्ताओं ने अब तक कार्यारंभ नहीं हुए । अपुष्ट खबरों के मुताबिक लालफीता शाही ने आधार वेट पैन की खानापूर्ति करते करते चुनाव तक योजनाओं को टाल दिया। अब जब नगर में नए निजाम क्या कदम उठाते हैं, यही तो देखना है । सूत्र बताते है कि पूर्व मुख्य पार्षद के कार्यकाल की यह योजना है । अग्रिम भुगतान नहीं होने से कार्यरंभ नही हुए। एक अभिकर्ता ने बताया कि एडवांस यदि मिलता तभी काम शुरू होता। कहीं कमीशन का तो चक्कर नहीं है?संभव है 14 नगर पार्षदों के समर्थन से बनी निजामत के सेटिंग गेटिंग इटिंग टूरिंग की भरपाई की उम्मीद हो,मुख्य पार्षद को।
बोले कार्यपालक पदाधिकारी ‘स्टैंडिंग कमेटी व नगर पार्षदों की शपथ व बैठक के बाद कार्यारंभ होगा ।मगर अब तक प्रथम बैठक की तिथि तय नहीं हुई है । बहरहाल, देखना तो यह कि जल नल योजना व आवासीय योजनाएं कब तक धरातल पर आती हैं?





Recent Comments