जहाजपुर:नगर के कचरे से मानव व गौवंश को बिमारी का खतरा,प्रशासन करे ठोस उपाय

आज़ाद नेब
जहाजपुर 11 जून। पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत नगर से एकत्रित कर बेरी खान रोड़ पर खुले मे डालने से भील बस्ती मे फैल सकती है महामारी। इसके साथ साथ इस कचरे मे पोलिथीन को खा कर कई गायें बिमार हो चूकी है। कचरे दुषित खाद्यय प्रदार्थ व पोलिथीन खाने से गौवंश के बिमार होने की सम्भावना बनी रहती है।
इसी बस्ती के नागरिकों के अनुसार आये दिन कचरे मे आग लगी रहती है। जिससे राह चलते व्यक्तियों को देखना भी मुश्किल हो जाता है जिससे दुर्धटना का खतरा बना रहता है। हवा से पोलिथीन हमारे घरों तक आती है। हमारा यहां रहना दुभर हो गया है। नगर पालिका ने कोई ट्रेंचिग ग्राउंड नही बना रखा। कचरे के निस्तारण की व्यवस्था ना की बराबर कर रखी है।
पालिकाध्यक्ष नरेश मीणा ने कहा जल्द ही ट्रेंचिग ग्राउंड की व्यवस्था कर गायों के लिए गौशाला बनवाई जायेगी।
नगर पालिका ईओ व तहसीलदार ओमप्रकाश जैन ने कहा की कचरे को रोड़ पर डालने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।